TCBT के बारे में
TCBT (ताराचंद बेलजी तकनीक) एक प्राकृतिक कृषि आंदोलन है जिसका उद्देश्य किसानों को रासायनिक मुक्त और लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करना है।
हम पंचमहाभूतों के संतुलन के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता और कृषि उत्पादकता को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते हैं।
TCBT केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक समग्र कृषि दर्शन है जो किसान, प्रकृति और समाज के बीच संतुलन स्थापित करता है।

श्री ताराचंद बेलजी
प्राकृतिक कृषि के अग्रदूत
ताराचंद बेलजी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गाँव कन्हई से हैं। इनका बचपन जंगल, पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और प्रकृति के बीच बिताया गया है, जिससे इन्हें प्रकृति से आत्मीयता और नैसर्गिक सोच मिली।
इन्होंने अपना पूरा जीवन वृक्षायुर्वेद विज्ञान (प्राकृतिक कृषि) के अध्ययन, प्रचार और नये अनुसंधान में समर्पित कर दिया। इनका उद्देश्य - रसायन मुक्त, स्वस्थ, उच्च उत्पादकता वाली खेती विकसित करना है।
इन्होंने अपने निरंतर अध्ययन, अनुसंधान और प्रयासों से प्राकृतिक सिद्धांतों के आधार पर स्वावलंबी और जैविक मूल्य आधारित खेती की पद्धति विकसित की है, जिसका लाभ आज लाखों किसान ले रहे हैं।
उच्च प्रबंधन

Tarachand Belji
Founder, Director

Metali Belji
Founder, Director

Navjyot Nashine
Chief Executive Officer
हमारी टीम
हमारी ऑफिस संस्कृति
टीमवर्क, नवाचार और सहयोग का वातावरण




"प्रकृति के साथ चलना ही भविष्य की सच्ची प्रगति है।"
