
Loading...
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| पानी | 100 लीटर |
| देशी गाय का गोबर | 30 किलो |
| गोवर्धन खनिज खाद | 2 किलो |
| आयरन ऑक्साइड | 2 किलो |
| कैल्शियम सल्फर खनिज | 2 किलो |
| रॉक फास्फेट | 2 किलो |
| गौ-मूत्र | 1 लीटर |
| जंगल जीवाणु | 500 ml |
| मीठा जैव रसायन | 1 लीटर |
| अन्न द्रव्य रसायन | 2 लीटर |
| नत्रजन तरल | 100 एमएल |
| राह कार्बन चार्जर | 10 ग्राम |
| राह भूमिराजा | 100 ग्राम |
उक्त सबको घोलकर जालीदार कपड़े से ढ़क्कर 11 दिन तक रखें तत्पश्चात सिंचाई के पानी में मिलाकर फसलों की जड़ों में जमीन पर जाने दें। और 20 लीटर उक्त हाई C:N रेशियो घोल को छानकर 200 लीटर पानी में मिलाकर फसलों पर स्प्रे करें।
ज्यादा मात्रा में बनाना है तो उक्त सामाग्रियाें को उसी अनुपात में बढ़ाएं।इस घोल को जमीन में डालने से मिट्टी में कार्बन, नाईट्रोजन की मात्रा 14:1 की दर से बढती है, फसलों की जड़ों का तेजी से विकास होता है। सिंचाई के जल में मिलाकर इस घोल को चलाने से अगली सिंचाई की अवधि बढ़ जाती है। पौधों की पत्तियां हरी कच्च हो जाती है और पत्तियों की चौड़ाई भी बढ़ जाती है। मिट्टी में जीवाणुओं की मात्रा में बहुत वृद्धि होने लगती है।
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| जल | 150 लीटर |
| फल | 50 किलो |
| गुड़ | 16 किलो |
मीठा जैव रसायन बनाने के लिए केवल मीठे फल लें। ऐसे ही खट्टा जैव रसायन बनाने के खट्टे फल, कड़वा जैव रसायन के लिए केवल कड़वे फल ही लेना है।
पहले पानी में गुड़ डालकर घोल लें, फिर फलो को काटकर घोल में डाल दें। ड्र म को एयरटाइट बन्द कर दें, ड्र म के ऊपर बनाने का दिनांक लिख दें या पर्ची चिपका दें। ड्र म में गैस बने तो इतना ही ढक्कन खोलें की गैस निकल जाये (पहले सप्ताह विशेष ध्यान रखें) । 90 दिन में जैव रसायन तैयार हो जाता है।यदि इसे 21 दिन में बनाना है तो फलों को पानी के बजाए जीवाण जल में ु मिलाएं , इसकी उपयोग अवधि 2 माह है। 90 दिन में बनने वाले जैव रसायन की उपयोग अवधि 3 साल है। बसर्त इसे छांव में रखें।
| सामग्री | मात्रा |
|---|---|
| पानी | 100 लीटर |
| सरसों/तिल की खली | 10 किलो |
| समुद्री खड़ा नमक | 5 किलो |
| बिना बुझा चूना | 2.5 किलो |
| मीठा जैव रसायन | 10 लीटर |
सबसे पहले 100 लीटर पानी में 10 किलो खली मिलाएं , खली को 10 मिनट तक फू लने दें और फिर इसमें 2 किलो बिना बुझा चूना मिलाएं और खली और चूना को घुलने दें फिर इसमें 5 किलो नमक मिलाएं, 8 से 10 घंटे में यह घोल तैयार हो जाता है, इस घोल का पीएच अधिक (छारिय) हो जाता है इसके छार को कम करने के लिए 10 लीटर मीठा जैव रसायन मिलाएं । और सिचं ाई जल के साथ मिलाकर जमीन में जड़ों के आसपास जाने दें।
खली से फास्फोरस, पोटाश, नाइट्रोजन, सल्फर जैसे तत्व एवं चूना से कै ल्शियम और नमक से सोडियम पोटेशियम जैसे मिनरल्स प्राप्त होते हैं, जिसके कारण फसल में तुरंत चमक और ग्रोथ दिखनी शुरू हो जाती है।
प्रयोग अवधि समय सीमा - 1 सप्ताह
इससे फसलों में सफे द जड़ बहुत तेजी से बढ़ती है। के ला, पपीता और सब्जी वर्गीय फसलों की जड़़ बहुत तेजी से बढ़ती है।
प्रयोग अवधि समय सीमा - 1 माह