1. भूमि उपचार क्यों जरूरी है?
लगातार एक ही प्रकार की फसल लेने और रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की ऊपरी परत में लवण (Salts) जमा हो जाते हैं और उसका pH बिगड़ जाता है। ऐसी मिट्टी में आप कितना भी खाद डालें, पौधे की जड़ें उसे ग्रहण नहीं कर पातीं।
TCBT भूमि उपचार मिट्टी के भौतिक (रंग व भुरभुरापन), रासायनिक (pH व खनिज) और जैविक (जीवाणु संख्या) तीनों गुणों को एक साथ सुधारता है।
2. भूमि उपचार के 4 मुख्य स्तंभ
बुवाई से पूर्व खेत की तैयारी करते समय निम्नलिखित चार कार्य अवश्य करें:
- मिट्टी का मिश्रण: यदि खेत की मिट्टी केवल काली है तो उसमें थोड़ी लाल/पीली मिट्टी मिलाएं, और यदि रेतीली है तो तालाब की चिकनी मिट्टी मिलाकर पंचमहाभूत संतुलन बनाएं।
- ऊर्जा व भस्म का प्रयोग: प्रति एकड़ भस्म रसायन और गोवर्धन खनिज खाद का भुरकाव करें।
- जीवाणु जल का सिंचन: पलेवा (सिंचाई) के पानी के साथ प्रति एकड़ 200 से 400 लीटर सक्रिय जीवाणु जल चलाएं।
- कार्बनिक आच्छादन (Mulching): मिट्टी की नमी और सूक्ष्मजीवों को धूप से बचाने के लिए फसल अवशेषों को जलाने के बजाय डीकंपोजर/जीवाणु घोल से खेत में ही सड़ाएं।
विषय टैग्स:#भूमि उपचार#जीवाणु जल#मृदा स्वास्थ्य#केंचुआ खाद
सभी ब्लॉग पर वापस जाएं



